BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा: समाज की प्रगति की नींव

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 


महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान

कवर्धा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति योजनांतर्गत महिला सशक्तिकरण हब के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं अधिकारों पर केंद्रित 10 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 2 सितंबर से 12 सितंबर तक विभिन्न हितग्राही समूहों—महिलाएं, महाविद्यालय एवं स्कूल छात्राएं, कामकाजी महिलाएं तथा अधिकारी-कर्मचारी—के बीच संचालित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में शिवाजी कॉलोनी, रामनगर (कवर्धा) में आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने महिलाओं को गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व लिंग चयन निषेध अधिनियम 1994 (PCPNDT Act) और कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम 2013 के प्रावधानों की जानकारी दी।
प्रतिभागियों को बताया गया कि कार्यस्थल पर गठित समितियों की क्या जिम्मेदारियां हैं और नियोक्ता/अधिकारी की जवाबदेही किस प्रकार सुनिश्चित की जाती है। साथ ही महिलाओं को सी-बॉक्स पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।
महिला सुरक्षा और संरक्षण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं—घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम 2005, सखी वन स्टॉप सेंटर, सखी निवास, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण केंद्र, पालना योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना—की भी विस्तार से जानकारी दी गई। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और डिजिटल सशक्तिकरण से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर और सक्षम बनने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम ने महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास जगाने के साथ ही यह भरोसा भी दिलाया कि शासन की प्रत्येक योजना उनके अधिकारों और सुरक्षा के लिए है। इन योजनाओं का सही उपयोग करके महिलाएं अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकती हैं।
कार्यक्रम में वार्ड की महिलाएं, बालिकाएं, गणमान्य नागरिक तथा महिला सशक्तिकरण केंद्र हब से मिशन समन्वय और जेंडर विशेषज्ञों की सक्रिय उपस्थिति रही।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव महोत्सव की तैयारियों का किया निरीक्षण, बैठक लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

Bhuvan Patel

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष श्री सीपी चन्द्रवंशी ने ठाकुर देव चौक से हाईटेक बस स्टैंड तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण

Bhuvan Patel

नए साल की शुरुआत के लिए कबीरधाम जिले में ही कई रमणीय स्थल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!