BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई – तस्कर गिरफ्तार, 32 पाव देशी शराब जब्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , थाना सहसपुर लोहारा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। अपराध क्रमांक 204/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में आरोपी लाल कृष्ण साहू पिता स्व. रामु साहू, निवासी कोयलारी थाना सिंहनपुरी को दबिश देकर पकड़ा गया। आरोपी के पास से 32 पाव देशी शराब बरामद की गई है।
आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
इस कार्रवाई में एएसआई लेखपाल साहू, प्रधान आरक्षक शमशेर अली, आरक्षक जीतू सिंह और सुरेश चंद्रोल की विशेष भूमिका रही। पूरी कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन और डीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में की गई।
 पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है कि जिले में अवैध शराब कारोबार करने वाले किसी भी कोचिये को बख्शा नहीं जाएगा। लगातार दबिश देकर अपराधियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब की बिक्री या परिवहन की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा और आरोपियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

राहुल गांधी का जन्मदिन पंडरिया अस्पताल में फल वितरण कर सादगी से मनाया गया

Bhuvan Patel

भारतीय जनता पार्टी में मंडल अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया शुरू

Bhuvan Patel

पोंड़ी क्षेत्र में फलफूल रहा सट्टा का कारोबार , कार्यवाही खानापूर्ति

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!