BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पंडरिया के धान उपार्जन केंद्र से 6,000 क्विंटल धान गायब, 1.39 करोड़ का घोटाला

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , जिले के पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कोदवागोडान धान उपार्जन केंद्र से 6,000 क्विंटल धान गायब होने का मामला सामने आया है। लापता धान की अनुमानित कीमत करीब 1.39 करोड़ रुपये आंकी गई है।
इस घोटाले को लेकर कुकदूर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है, हालांकि आरोपी अब तक फरार है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर रही है, जो देश में सबसे ऊँचा समर्थन मूल्य है। किसानों को 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक की खरीदी की सुविधा मिल रही है। इस वजह से राज्य देशभर में धान खरीदी में अग्रणी राज्य बना हुआ है।
इतने बड़े पैमाने पर धान का गायब होना खरीदी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस और प्रशासन ने जांच तेज कर दी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

ग्राम कामनबोड़ में पंच दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक बहेगी भक्ति की सरिता

Bhuvan Patel

“मेनू से भटका मिड डे मील! खूंटू स्कूल के प्रधानपाठक पर कलेक्टर की सख्ती — बच्चों के पोषण से खिलवाड़ नहीं बर्दाश्त”

Bhuvan Patel

गोवर्धन पूजा की सुबह मातम में बदली, पति ने पत्नी की सब्बल से कर दी हत्या! 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!