BP NEWS CG
कवर्धासमाचारसिटी न्यूज़

दिल्ली पब्लिक स्कूल कवर्धा में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों हेतु कैरियर काउंसलिंग सत्र आयोजित, डॉ. कविता कन्नौजे ने दिया मार्गदर्शन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, 
दिल्ली पब्लिक स्कूल, महाराजपुर, कवर्धा में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कवर्धा के मनोविज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. कविता कन्नौजे ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
सत्र में डॉ. कन्नौजे ने विद्यार्थियों को भविष्य की तैयारी, करियर चयन, आत्ममूल्यांकन, अपनी रुचियों की पहचान, समय प्रबंधन और मानसिक संतुलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि करियर चुनते समय स्वयं की क्षमताओं और रुचियों को समझना आवश्यक है, जिससे विद्यार्थी एक संतुलित और सही दिशा में आगे बढ़ सकें।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अब विषय चयन में लचीलापन दिया गया है, जिससे विद्यार्थी एक साथ कला, विज्ञान और वाणिज्य जैसे विभिन्न विषयों का अध्ययन कर सकते हैं। बहुविषयक अध्ययन प्रणाली के अंतर्गत विद्यार्थियों को अपने करियर विकल्पों को और अधिक व्यापक रूप से समझने का अवसर मिल रहा है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए करियर से संबंधित अनेक जिज्ञासाओं को साझा किया, जिनका समाधान डॉ. कन्नौजे ने सहजता और प्रभावी तरीके से किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ग्रेसिया एन. फीग्रेड ने डॉ. कन्नौजे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सत्र विद्यार्थियों के लिए न केवल शिक्षाप्रद रहा, बल्कि उनके करियर के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होगा।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

चारपहिया वाहनो का बैटरी चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार , भेजा जेल 

Bhuvan Patel

कबीरधाम में कांग्रेस की जमीन खिसकी, नेताओं की चुप्पी और प्रशासनिक रिश्तों पर उठ रहे सवाल

Bhuvan Patel

“नवीन बाजार में अतिक्रमण पर बुलडोज़र की चोट: अवैध ठेले जब्त, सड़क खाली—यातायात बहाल”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!