BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा में बनने जा रही नालंदा लाइब्रेरी, 4.37 करोड़ की स्वीकृति – कलेक्टर ने स्थल का किया निरीक्षण

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
कबीरधाम जिले के युवाओं का लंबे समय से इंतज़ार अब खत्म होने जा रहा है। दिल्ली और रायपुर की तर्ज पर कवर्धा में बहुप्रतीक्षित नालंदा लाइब्रेरी के निर्माण की राह साफ हो गई है। राज्य शासन से इसके लिए 4 करोड़ 37 लाख रुपए की स्वीकृति मिल चुकी है।

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने छीरपानी कॉलोनी स्थित जिला परिवहन कार्यालय के समीप प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। यहां मौजूद पुराने जर्जर भवनों को तोड़ने के निर्देश दिए गए। अभी इस भवन में आबकारी विभाग का कंट्रोल रूम संचालित हो रहा है, जिसे अन्यत्र शिफ्ट किया जाएगा।

 

आधुनिक स्वरूप में होगी लाइब्रेरी
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नालंदा लाइब्रेरी का मॉडल भी देखा। यह लाइब्रेरी तीन मंजिला भवन के रूप में तैयार होगी। इसमें 200 सीटर वातानुकूलित हॉल होगा, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को नि:शुल्क सुविधा मिलेगी।

 

कलेक्टर ने कहा कि नालंदा लाइब्रेरी कवर्धा सहित पूरे जिले के लिए ज्ञान, अध्ययन और प्रतियोगी शिक्षा का बड़ा केंद्र बनेगी।

 

भूमिपूजन करेंगे उपमुख्यमंत्री
नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चन्द्रवंशी ने बताया कि लाइब्रेरी का भूमिपूजन उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा द्वारा किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर बी.आर. देवांगन, एसडीएम चेतन साहू, तहसीलदार परमेश्वर मंडवी और सीएमओ भी मौजूद रहे।
शिक्षा क्षेत्र में नई सौगात
कबीरधाम जिले में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई सौगातें मिल रही हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पहले से संचालित भोरमदेव शिक्षा पीठ कोचिंग संस्थान युवाओं को लाभ पहुँचा रहा है। दिल्ली एकेडमी द्वारा चलाए जा रहे इस संस्थान से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं।
नालंदा लाइब्रेरी और भोरमदेव शिक्षा पीठ मिलकर कवर्धा को शैक्षणिक उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। अब युवाओं को तैयारी के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन करने की ज़रूरत नहीं होगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

Jagmag Lights invested in Sculpture: A New Breakthrough in India’s Decorative Lighting Industry

cradmin

शादी का झांसा, संबंध और मारपीट का आरोप, 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Bhuvan Patel

92 लाख रुपये की लागत से मिले स्वच्छता वाहन और उपकरण

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!