BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा PG कॉलेज में ₹1.22 करोड़ गबन: प्राचार्य बी.एस. चौहान फरार, पुलिस की सक्रिय तलाश जारी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के शासकीय पीजी कॉलेज में हुए ₹1.22 करोड़ गबन कांड ने उच्च शिक्षा तंत्र की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में खुलासा हुआ कि तत्कालीन प्राचार्य बी.एस. चौहान और सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी प्रमोद वर्मा ने जनभागीदारी मद की राशि का दुरुपयोग करते हुए फर्जी भुगतान दिखाकर करोड़ों रुपये हड़प लिए।
पुलिस ने प्रमोद वर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि प्राचार्य चौहान अभी तक फरार हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि आरोपी प्राचार्य की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
यह प्रकरण न केवल कवर्धा जिले, बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। करोड़ों के इस गबन ने उच्च शिक्षा संस्थानों की पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी गहरी चोट पहुंचाई है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पुलिस पर भ्रष्टाचार की बड़ी चोट: थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन अटैच, रिश्वतखोरी का खुलासा

Bhuvan Patel

कुण्डा बैंक में बड़ी चोरी नाकाम — पुलिस की फुर्ती से तिजोरी उड़ाने आया चोर बैंक के अंदर ही पकड़ा गया

Bhuvan Patel

कवर्धा जिला कार्यालय में फर्जी डिप्टी कलेक्टर बन घुसपैठ की कोशिश, पुलिस ने तीन को दबोचा – प्रशासनिक तंत्र को गुमराह करने की साजिश नाकाम

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!