BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान – शिक्षा सत्र में 64 दिन रहेंगे अवकाश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2025-26 (16 जून 2025 से 30 अप्रैल 2026) के लिए प्रदेशभर के शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों सहित डी.एड./बी.एड./एम.एड. महाविद्यालयों में वार्षिक अवकाश की तिथियों की घोषणा कर दी है।

जारी आदेश के अनुसार इस बार कुल 64 दिनों का अवकाश रहेगा, जिसमें—

दशहरा अवकाश : 29 सितम्बर से 4 अक्टूबर 2025 तक (6 दिन)

दीपावली अवकाश : 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक (6 दिन)

शीतकालीन अवकाश : 22 दिसम्बर से 27 दिसम्बर 2025 तक (6 दिन)

ग्रीष्मकालीन अवकाश : 1 मई से 15 जून 2026 तक (46 दिन)

शिक्षा विभाग का यह आदेश प्रदेशभर के सभी विद्यालयों और शिक्षक-विद्यार्थियों के लिए लागू होगा। इससे अब छात्रों व अभिभावकों को पूरे शैक्षणिक सत्र की अवकाश तालिका पहले से ही स्पष्ट हो गई है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मध्यप्रदेश से लाई जा रही अवैध देशी शराब का भंडाफोड़ — कबीरधाम में 49 पाव सहित युवक गिरफ्तार

Bhuvan Patel

92 लाख रुपये की लागत से मिले स्वच्छता वाहन और उपकरण

Bhuvan Patel

बारिश में नहीं सताएगी राशन की चिंता : एकमुश्त मिलेगा तीन माह का चावल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!