BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

सुषमा बघेल ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ, सेवा पखवाड़ा दिवस पर कवर्धा जनपद पंचायत में शिविर आयोजित

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। सेवा पखवाड़ा दिवस केवल एक कार्यक्रम भर नहीं, बल्कि स्वच्छ, स्वस्थ और जिम्मेदार भारत के निर्माण का राष्ट्रीय संकल्प है। हर वर्ष 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाला यह अभियान स्वच्छता को सेवा और जीवनशैली का हिस्सा बनाने का माध्यम है। इस वर्ष सेवा पखवाड़ा 2025 का महत्व और बढ़ गया है क्योंकि यह अमृत महोत्सव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वर्ष से जुड़ा हुआ है।

इसी कड़ी में 18 सितंबर से 27 सितंबर तक जनपद पंचायत कवर्धा में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 71 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री पेंशन तथा 2 दिव्यांग हितग्राहियों को नि:शुल्क बस पास स्वीकृत किए गए। इसके साथ ही नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को शपथ दिलाई गई।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद पंचायत कवर्धा अध्यक्ष श्रीमती सुषमा गनपत बघेल ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ निराश्रितों, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए जीवन सहारा हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाएँ।
इस अवसर पर सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी श्री छोटूराम वर्मा, श्री रामरूप कौशिक सहित पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

शिक्षा और संस्कार का संदेश: नवागांव प्राथमिक शाला में जन्मदिवस पर न्योता भोज, सामुदायिक सहभागिता का सुंदर उदाहरण”

Bhuvan Patel

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ से भारतीय थल सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात भारतीय थल सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

Bhuvan Patel

उफनती नदियों और घने जंगलों को पार करते शिवभक्ति में लीन पंडरिया विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने की गौरकांपा तक यात्रा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने फोन कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!