कवर्धा। सेवा पखवाड़ा दिवस केवल एक कार्यक्रम भर नहीं, बल्कि स्वच्छ, स्वस्थ और जिम्मेदार भारत के निर्माण का राष्ट्रीय संकल्प है। हर वर्ष 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाला यह अभियान स्वच्छता को सेवा और जीवनशैली का हिस्सा बनाने का माध्यम है। इस वर्ष सेवा पखवाड़ा 2025 का महत्व और बढ़ गया है क्योंकि यह अमृत महोत्सव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वर्ष से जुड़ा हुआ है।



