BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

अमलीडीह की सरपंच खेलियाबाई पटेल को दिल्ली में 15 अगस्त पर विशेष अतिथि बनने का गौरव

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले की जनपद पंचायत कवर्धा के ग्राम पंचायत अमलीडीह की सरपंच श्रीमती खेलियाबाई पटेल स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने जा रही हैं। उन्हें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2025 को दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विशेष कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह सम्मान पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है, क्योंकि इस अवसर पर कबीरधाम से बुलावा पाने वाली वह एकमात्र सरपंच हैं।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत श्रीमती पटेल ने अपने पंचायत में स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप देते हुए घर-घर कचरा संग्रहण, सामुदायिक शौचालयों का उपयोग, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, कचरा निस्तारण व्यवस्था और नियमित सफाई अभियान को सफलतापूर्वक लागू किया। उनके नेतृत्व में गांव की गलियां स्वच्छ, नालियां साफ और सार्वजनिक स्थल गंदगी मुक्त हुए। इस सक्रिय भागीदारी ने अमलीडीह को आदर्श पंचायत के रूप में पहचान दिलाई।

सरपंच खेलियाबाई पटेल ने इस उपलब्धि का श्रेय ग्रामवासियों की जागरूकता और प्रशासन के सहयोग को देते हुए उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा का विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि श्री शर्मा के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से ही पंचायत को निरंतर स्वच्छता गतिविधियों को बढ़ावा देने का अवसर मिला। साथ ही कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा और जिला पंचायत सीईओ श्री अजय त्रिपाठी के सहयोग को भी उन्होंने सराहा।
ग्राम अमलीडीह और जिले के लोगों ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे कबीरधाम जिले का है, जिसने स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“सुशासन की मिसाल: विजय शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग में वित्तीय पारदर्शिता की नई शुरुआत”

Bhuvan Patel

“रायपुर सूटकेस मर्डर: जमीन सौदे के विवाद में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, दिल्ली से वकील दंपति गिरफ्तार”

Bhuvan Patel

लोहारीडीह में अंतिम संस्कार के बाद कवर्धा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष, 21 को प्रदेश बंद का लिया फैसला

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!