BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबर

अध्यक्ष सुषमा बघेल ने दी त्योहारों की शुभकामनाएं, केंद्र की जीएसटी राहत योजना को बताया ऐतिहासिक

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। शारदीय नवरात्रि और दशहरा पर्व की उमंग के बीच केंद्र सरकार द्वारा घोषित जीएसटी दरों में कटौती की योजना को जनपद पंचायत कवर्धा की अध्यक्ष सुषमा बघेल ने ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल उपभोक्ताओं को त्योहारों पर आर्थिक सहूलियत मिलेगी बल्कि छोटे कारोबारियों और किसानों के लिए भी यह राहत का कारण बनेगी।
सुषमा बघेल ने क्षेत्रवासियों को नवरात्रि, महाअष्टमी एवं दशहरा की शुभकामनाएं दीं और कहा कि मां दुर्गा की दिव्य शक्ति से प्रदेश और जिले में सुख, शांति और समृद्धि का वातावरण बने। उन्होंने कहा कि यह पर्व अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है और समाज में भाईचारे और एकता का संदेश देता है।

त्योहारों में आर्थिक सहूलियत

सुषमा बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा त्योहारों से पहले घोषित जीएसटी राहत योजना को “त्योहारों का तोहफा” करार दिया।
उपभोक्ताओं को कम दामों पर आवश्यक वस्तुएं और उपहार सामग्री उपलब्ध होगी।
व्यापारियों को बिक्री बढ़ाने और प्रतिस्पर्धा में मजबूती मिलेगी।
बाजार में रौनक बढ़ेगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।

सबके साथ, सबका विकास

जनपद पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कदम “सबका साथ, सबका विकास” की दिशा में मजबूत आधार बनेगा।
किसानों, व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं सभी को लाभ मिलेगा।
स्वरोजगार और छोटे व्यापारियों को त्योहारों में अधिक अवसर प्राप्त होंगे।
आम परिवारों की बचत बढ़ेगी, जिससे त्योहार की खुशियां दोगुनी होंगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नगर विकास के लिए राज्य के बाद नगर पालिका में भाजपा की सरकार जरूरी तभी विकास को मिलेगी तेज गति-विजय शर्मा

Lomesh Patel

CBI अधिकारी बनकर किया डिजिटल अरेस्ट, 2 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग बताकर 54 लाख ठगे – 6 ठग गिरफ्तार, राष्ट्रीय गिरोह का खुलासा

Bhuvan Patel

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कवर्धा में पांच दिवसीय आवासीय योग-यज्ञ रोजगार शिविर में शामिल हुए

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!