BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम की आस्था का प्रतीक खप्पर यात्रा शांति और अनुशासन के साथ संपन्न, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था रही सफल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। नवरात्रि अष्टमी की मध्यरात्रि को आयोजित पारंपरिक खप्पर यात्रा जिले की आस्था और धार्मिक परंपरा का अद्भुत संगम रही। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मां दंतेश्वरी, मां चंडी और मां परमेश्वरी मंदिरों से निर्धारित समय और मार्ग के अनुसार खप्पर यात्रा निकली और देर रात तक शांति, अनुशासन और श्रद्धा के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में की गई व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का सकारात्मक परिणाम दिखा। यात्रा मार्ग पर कड़े सुरक्षा प्रबंध, CCTV निगरानी, एयर ड्रोन कैमरे, फ्लैग मार्च और 300 से अधिक पुलिस बल तथा 250 से अधिक वॉलेंटियर्स की तैनाती से संपूर्ण वातावरण सुरक्षित और सुव्यवस्थित रहा।
यात्रा मार्ग को नो-व्हीकल जोन घोषित करने और बाहरी वाहनों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था से यातायात पूरी तरह नियंत्रित रहा। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
पुलिस प्रशासन की सतर्कता और श्रद्धालुओं के सहयोग से खप्पर यात्रा का यह आयोजन जिले की शांति, सौहार्द और अनुशासन का उदाहरण बन गया। श्रद्धालुओं ने भी प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक और यादगार आयोजन बताया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

निडर : कलेक्टर के निर्देश के बावजूद निर्माण कार्यों में गुणवत्ता दरकिनार

Bhuvan Patel

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी ने मनाया काला दिवस, जय स्तंभ चौक में 50 मोमबत्तियां जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

Bhuvan Patel

बड़ा खुलासा: आंगनबाड़ियों मे माताएं सिर्फ कागजों पर, जमीनी हकीक़त बेहद शर्मनाक

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!