BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरसिटी न्यूज़

गांधी चौक में मां दुर्गा का भव्य दरबार, हवन-भंडारे में उमड़ा आस्था का सागर”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बलौदा बाजार , नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर पूरा शहर भक्ति और उत्साह में सराबोर है। नगर के हृदय स्थल गांधी चौक में इस वर्ष भी मां दुर्गा का भव्य दरबार सजाया गया है। आकर्षक झांकी, आधुनिक लाइटिंग, पुष्प सज्जा और रंग-बिरंगे परिधानों से सजे पंडाल भक्तों को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव प्रदान कर रहे हैं।
गांधी चौक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। हवन के उपरांत शुरू हुए भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और देर रात तक प्रसाद वितरण चलता रहा।
शहर के विभिन्न पंडालों में सुबह-शाम आरती, भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जगह-जगह सजे दरबारों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस एवं प्रशासन ने पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। पूरा शहर भक्तिमय माहौल में माता रानी की आराधना में डूबा हुआ है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

हर कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़, समर्पण और सेवा से ही मजबूत हुआ संगठन : भावना बोहरा

Bhuvan Patel

हाथी के हमले में बुजुर्ग ग्रामीण की मौत — चेतावनी के बावजूद बढ़ा कदम, बन गया ‘जंगल का शिकार’!

Bhuvan Patel

विजय शर्मा जेवड़न कला में आयोजित भागवत कथा में हुए शामिल 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!