BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

“तीन महीने से लापता 14 वर्षीय नाबालिग: बेबस माता-पिता की गुहार, पुलिस अब तक सुरागविहीन”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा ,  जिले के एक गांव से तीन महीने पहले लापता हुई 14 वर्षीय नाबालिग बेटी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। गुमशुदगी के बाद से ही गरीब माता-पिता दर-दर भटकते हुए बेटी की तलाश में गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी पीड़ा आज भी जस की तस है।
परिवार का कहना है कि बेटी के अचानक गायब हो जाने के बाद उनकी ज़िंदगी थम गई है। मां-बाप बेटी की तस्वीर लेकर कभी चौक-चौराहों पर, तो कभी रिश्तेदारों और पुलिस थानों के चक्कर काट रहे हैं। उनकी आंखों से बहते आंसू हर किसी का दिल दहला रहे हैं।
मामले में पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से लगातार पतासाजी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभिन्न पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और बच्ची को जल्द तलाशने का प्रयास जारी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बेटी की हत्या का प्रयास और मासूम बेटे की हत्या का आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Bhuvan Patel

हाई मास्ट और स्ट्रीट लाइट से जगमगाएगा नगर पंचायत इंदौरी, प्रकाश व्यवस्था,सीसी रोड एवं चौक निर्माण के लिए मिली 1 करोड़ 78 लाख से अधिक की स्वीकृति

Bhuvan Patel

डमरू गांव के स्कूल परिसर में युवक का शव बरामद, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!