BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

हत्या कांड: अपचारी बालक सहित 07 आरोपी गिरफ्तार, चाकू से गोपाल साहू की निर्मम हत्या

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पुलिस ने मेला स्थल के पास हुई हत्या कांड का खुलासा करते हुए 02 अपचारी बालक सहित 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चाकू से हमला कर 27 वर्षीय युवक गोपाल साहू पिता नैनसिंह साहू निवासी ग्राम मुड़पार थाना हथबंद की निर्मम हत्या कर दी थी।
जानकारी के अनुसार, 28 सितम्बर को सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सुहेला में एक युवक का शव मैदान पर पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान गोपाल साहू के रूप में की, जिसके सीने और पेट पर धारदार हथियार के वार के गहरे निशान पाए गए।
जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और 100 से ज्यादा गवाहों से पूछताछ की। इसमें यह तथ्य सामने आया कि 27-28 सितम्बर की दरम्यानी रात 1 बजे आरोपियों ने मेला में आए एक व्यक्ति के साथ मारपीट की थी। उसी दौरान मृतक गोपाल साहू ने मोबाइल टॉर्च जलाकर आरोपियों का पीछा किया। पीछा करने से नाराज आरोपियों ने सुनसान जगह पर गोपाल साहू को पकड़ लिया और पहले मारपीट की, फिर चाकू से पेट और जांघ पर प्राणघातक वार कर हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन और साइबर सेल की मदद से गठित टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया
गिरफ्तार आरोपी
लक्ष्य ठाकुर उर्फ लक्की (19), निवासी संतोषी नगर सुहेला
ठाकुर पाल (20), निवासी ग्राम जरौद थाना भाटापारा ग्रामीण
समीर वर्मा (18), निवासी श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड भाटापारा
रोशन यादव (23), निवासी लक्ष्मी नगर सुहेला
निखिल ध्रुव (19), निवासी ग्राम खैरवाही थाना सुहेला
एवं 02 अपचारी बालक

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जर्जर : लाखो का शौचालय महीनो में खराब , खुले में शौच करने मजबूर स्कूली बच्चे 

Bhuvan Patel

बघेल डर गए, इसलिए ईवीएम पर उठा रहे सवाल – सांसद पांडेय

Bhuvan Patel

फिंगर प्रिंट से शातिर अपराधियों की तैयार की जा रही है जन्मकुण्डली

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!