BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियापंडरिया विधायकपांडातराईसमाचारसिटी न्यूज़

“विजया दशमी और गांधी जयंती पर प्रदीप गोस्वामी ने दी शुभकामनाएँ – शांति, एकता और राष्ट्रनिर्माण का संदेश”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जनपद पंचायत पंडरिया के विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष पांडातराई प्रदीप गोस्वामी ने क्षेत्रवासियों को विजया दशमी (दशहरा), महात्मा गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की।
उन्होंने कहा कि विजया दशमी बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, वहीं गांधी जयंती हमें सत्य, अहिंसा और राष्ट्रहित के लिए त्याग का प्रेरक संदेश देती है। लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सादगी, अनुशासन और “जय जवान, जय किसान” के मूलमंत्र पर आधारित था। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना दिवस सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति और संगठन के महत्व को उजागर करता है।
श्री गोस्वामी ने अपील की कि सभी नागरिक शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए, आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहारों का आनंद लें। उन्होंने कहा कि इन पर्वों का वास्तविक उद्देश्य केवल उत्सव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज को एकजुट कर राष्ट्र निर्माण और मूल्यों की रक्षा की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पारिवारिक विवाद में जानलेवा हमला: चिल्फी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

पांडातराई हादसा: विधायक बोहरा ने दिखाई मानवता, घायल को पहुँचाया अस्पताल – मगर वीरेंद्र कुंभकार ने तोड़ा दम

Bhuvan Patel

नंदनी राजकुमार साहु निर्वाचित हुई पंडरिया जनपद पंचायत अध्यक्ष

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!