BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियासमाचारसिटी न्यूज़

“जनपद पंचायत पंडरिया सभापति थानेश्वर जायसवाल ने दी विजया दशमी, गांधी-शास्त्री जयंती एवं संघ स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ, शांति और एकता का दिया संदेश”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति थानेश्वर जायसवाल ने देशवासियों सहित क्षेत्र के समस्त नागरिकों को विजया दशमी एवं दशहरा पर्व, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
उन्होंने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की विजय, अधर्म पर धर्म की विजय और अहंकार पर मर्यादा की विजय का प्रतीक पर्व है। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हमें सादगी, सत्य, अहिंसा और स्वदेश के प्रति समर्पण का संदेश देती है। वहीं संघ स्थापना दिवस राष्ट्र निर्माण, अनुशासन, सेवा और एकता का प्रेरक अवसर है।
सभापति जायसवाल ने सभी नागरिकों से अपील की कि त्योहारों के इस पावन अवसर पर आपसी भाईचारा, शांति और सामाजिक सद्भाव बनाए रखें तथा परंपराओं के अनुरूप शांति-व्यवस्था कायम रखते हुए उत्सव मनाएँ।
उन्होंने कहा कि “त्योहार केवल उत्सव का अवसर नहीं बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की पुनः स्मृति दिलाने का समय भी है।”

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सुखचंद चंद्रवंशी जनपद सदस्य बनने किया नामांकन जमा 

Bhuvan Patel

सारंगपुर चौक पर पकड़ी गई ज़हरीली मछली की खेप, विभाग की एक्शन में तेजी लेकिन हाट-बाजारों में अब भी जारी बिक्री

Bhuvan Patel

छत्तीसगढ़ एग्रिकान समिति ने भूमि के पुनर्स्थापना के लिए कबीरधाम जिले में कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!