BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

गांव-गांव पहुंच रही भाजपा: अतरिया में वक्ता हरेंद्र सिंह राजपूत ने चलाया “गांव-बस्ती चलो” अभियान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में 6 अप्रैल 2025 को अपना 46वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इसी उपलक्ष्य में भाजपा पूरे प्रदेश में “सेवा, संगठन और संकल्प” के तहत 6 सूत्रीय कार्यक्रम आयोजित कर रही है। हर बूथ पर इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए वक्ताओं की नियुक्ति की गई है।
जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी के निर्देश और मण्डल अध्यक्ष श्री बालमुकुंद के मार्गदर्शन में कुण्डा मण्डल के अंतर्गत आने वाले 70 बूथों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में शनिवार को बूथ क्रमांक 227 ग्राम अतरिया में वक्ता श्री हरेंद्र सिंह राजपूत द्वारा “गांव-बस्ती चलो” अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बूथ कमेटी की बैठक से हुई, जिसके पश्चात मंदिर, स्कूल और गलियों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, भूमिहीन योजना जैसे विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात कर संवाद स्थापित किया गया। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लेकर पूरे गांव में जनसंपर्क यात्रा भी निकाली।
इस अवसर पर वक्ता श्री हरेंद्र सिंह राजपूत, बूथ अध्यक्ष श्री अमर कुंभकार, श्री जगदीश साहू, खलील खान, नदु साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल संगठन की शक्ति को दर्शाता है बल्कि पार्टी के सेवा भाव को भी गांव-गांव तक पहुंचाता है

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

उचित मूल्य की दुकानों में चावल की स्टॉक कम , कब होगी जिम्मेदारों से वसूली

Bhuvan Patel

राष्ट्रीय रजक महासंघ ने छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार को दी नई गति, बिलासपुर जिला इकाई का सर्वसम्मति से गठन

Bhuvan Patel

जनसेवा की नई मिसाल: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने श्री राम रसोई में आमजन संग किया भोजन”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!