BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचार

धान खरीदी में ₹65 लाख का गबन — पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी केंद्र प्रभारी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

धान खरीदी में गड़बड़ी कर लाखों रुपये का गबन करने वाले आरोपी को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में फास्टरपुर पुलिस ने धान खरीदी केंद्र तरवरपुर के प्रभारी सरजूराम बघेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर धान खरीदी में लगभग 65 लाख रुपये के गबन का आरोप सिद्ध हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2024-25 में तरवरपुर केंद्र पर कुल 39,767.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी, जिसमें से 36,404.36 क्विंटल धान का परिदान किया गया। परंतु जांच के दौरान 2,094.64 क्विंटल धान (कीमत ₹65,02,684) का अभाव पाया गया। यह धान आरोपी सरजूराम बघेल द्वारा फर्जीवाड़ा कर गबन किया गया था।

मामले की शिकायत शाखा प्रबंधक सुमरनदास मानिकपुरी (जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, शाखा सेतगंगा) द्वारा की गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना फास्टरपुर में अपराध क्रमांक 65/2025 धारा 318(4), 316(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री पटेल के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं एसडीओपी श्री मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में टीम गठित की गई। आरोपी के घर ग्राम फंदवानीकापा में दबिश दी गई, जहाँ से उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। उसके कब्जे से धान खरीदी रजिस्टर एवं अन्य दस्तावेज जब्त किए गए।

आरोपी सरजूराम बघेल (46 वर्ष) निवासी फंदवानीकापा, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली को 8 अक्टूबर को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी फास्टरपुर गिरीजा शंकर यादव, सउनि विजय बंजारे, आरक्षक तीजराम यादव, अतुल सिंह, बुंदेल पटेल एवं संपूर्ण थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

13 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन  

Bhuvan Patel

पहले दिन धान खरीदी ठप… सोसायटियों में ताले, किसान लौटे बैरंग — सरकार किसानों का पूरा धान खरीदना ही नहीं चाहती : इंद्र साव

Bhuvan Patel

मेडिकल फर्जीवाड़ा के एक और दोषी मनीष जॉय (नेत्र सहायक अधिकारी) हुए निलंबित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!