BP NEWS CG
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

नाबालिक छात्राओं से छेड़खानी करने वाला प्रधान पाठक गिरफ्तार, महिला शिक्षिका भी कार्रवाई की जद में

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
मिडिल  स्कूल के प्रधान पाठक देवलाल साहू को नाबालिक छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर छात्राओं से अनैतिक कृत्य किया था। पीड़िताओं की शिकायत पर थाना सिमगा में धारा 74 बीएनएस एवं पाक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए।
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना सिमगा  प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 21 सितम्बर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपी देवलाल साहू (52 वर्ष), निवासी ग्राम बनसांकरा है।
इधर शिक्षा विभाग ने भी सख्त रुख अपनाते हुए जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिवेदन पर संभागीय संयुक्त संचालक संजीव श्रीवास्तव ने आरोपी प्रधान पाठक देवलाल साहू और घटना पर चुप्पी साधे रहने वाली शिक्षिका हेमा देवांगन दोनों को निलंबित कर दिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी जारी किए गए।
यह मामला न केवल शिक्षा जगत की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है बल्कि शिक्षक-विद्यार्थी संबंधों पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

लक्ष्य कठिन नही, संकल्प से होगा विकास-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

Bhuvan Patel

हत्या कांड: अपचारी बालक सहित 07 आरोपी गिरफ्तार, चाकू से गोपाल साहू की निर्मम हत्या

Bhuvan Patel

जमीन रजिस्ट्री कराने के नाम पर धोखाघड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार , भेजा जेल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!