कवर्धा,
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) ने जिले के ग्रामीण अंचल के अनेक किसानों के जीवन में नई रोशनी लाई है। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है विकासखंड सहसपुर लोहारा के ग्राम कुरूवा के किसान श्री चेतन धुर्वे की, जिनके खेत में बने मनरेगा से निर्मित सिंचाई कूप ने उनके जीवन को बदल दिया है।



