BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पांडातराईबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

रोशनी के पर्व से पहले अंधेरे में डूबा नगर—पांडातराई नगर पंचायत की बिजली कटी, जल संकट गहराई

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा/पांडातराई। दीपावली से ठीक पहले जब पूरा प्रदेश रोशनी के उत्सव की तैयारी में जुटा है, तब पांडातराई नगर पंचायत अंधेरे में डूब गया है। लगभग 62 लाख 52 हजार 770 रुपये के बिजली बिल बकाया के चलते नगर पंचायत की बिजली आपूर्ति काट दी गई।
बिजली कटौती का असर बस स्टैंड डिवाइडर के स्ट्रीट लाइट, भारत माता चौक, नव-निर्मित उप तहसील भवन सहित कई सार्वजनिक स्थलों पर दिखा। नगरवासियों ने बताया कि पंचायत के सभी बोरवेलों की बिजली भी काटी जा रही थी, जिससे पूरे नगर में जल संकट खड़ा हो जाता। नागरिकों के निवेदन और आपात आग्रह पर पानी की आपूर्ति वाले कनेक्शन को अस्थायी रूप से बहाल किया गया।
स्थानीय लोगों ने इसे प्रशासनिक लापरवाही और वित्तीय अनुशासन की विफलता बताया। दीपावली के पहले अंधेरा छाने से लोगों में नाराज़गी है। व्यापारियों ने कहा कि “जब पूरा देश दीयों से जगमगाएगा, तब पांडातराई के मुख्य चौक और सड़कों पर सन्नाटा रहेगा।”
ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की कि बकाया भुगतान नहीं होने पर नगर पंचायत की बिजली काटना मजबूरी थी। वहीं नागरिकों ने शासन से अपील की है कि ‘रोशनी का पर्व अंधेरे में न बीते’, इसके लिए त्वरित समाधान निकाला जाए।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मादा गौर शिकार कांड में बड़ी कार्रवाई: महीनों से फरार दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Bhuvan Patel

आंगनवाड़ी केंद्रों में दर्ज बच्चों के पोषण ट्रैकर में होंगे आधार दर्ज

Bhuvan Patel

वन परिक्षेत्र पंडरिया पूर्व अंतर्गत अवैध लकड़ी परिवहन करते लकड़ी सहित वाहन जप्त किया गया

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!