BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025ः पंडरिया जनपद क्षेत्र के 8 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 962 वार्डों में पंच पद के लिए निर्विरोध चुने गए

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा । कबीरधाम जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत जनपद पंचायत पंडरिया के अंतर्गत आठ ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ है।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं।
पंडरिया जनपद क्षेत्र रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि पंडरिया जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेड़ागढ़, झिरियाखुर्द, महली, हथमुड़ी, माकरी, कारीमाटी, मोहतराकला और खैरातुलसी ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं। निर्विरोध निर्वाचित सरपंच के नाम नाम इस प्रकार है। ग्राम पंचायत भेड़ागढ़ से संपत बाई पात्रे-अवधेश प्रसाद पात्रे, झिरियाखुर्द से गयाराम मरकाम-भगवान सिंह, ग्राम महली से बिसौनी धुर्वे-शिवकुमार धुर्वे, ग्राम हथमुड़ी से रासमनी भास्कर-पंचराम भास्कर, ग्राम माकरी से सतकुमारी सतनामी-सियाराम सतनामी, ग्राम कारीमाटी से सुरेखा कुर्मी-सुखनंदन कुर्मी, ग्राम मोहतराकला से वर्षा चंद्रवंशी-निलेश कुमार चंद्रवंशी, ग्राम खैरातुलसी से गोविंद शरण-शिव कुमार वैष्णव सरपंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए है। इसके अतिरिक्त, जनपद पंचायत पंडरिया के 962 वार्डों में पंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

शतरंज प्रतियोगिता में विजेता बालिका को मिला चेक, राशि में गड़बड़ी — शब्दों में सात हजार पाँच सौ, अंकों में सात हजार”

Bhuvan Patel

सोमवार को कावरियो पर भोरमदेव में पुष्प वर्षा करेंगे मुख्यमंत्री 

Bhuvan Patel

समाधान शिविरों से बढ़ रही उम्मीदें, लेकिन चुनौतियां अभी बाकी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!