BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियासमाचारसिटी न्यूज़

लापरवाही:ठंडी दारू के बिना सूनी शामें, कुकदूर के मदिरा प्रेमियों का मूड ऑफ!

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कुकदूर (पंडरिया)। क्षेत्र के कुई – कुकदूर स्थित सरकारी शराब दुकान में पिछले दो हफ्तों से फ्रीजर खराब पड़ा हुआ है, जिसके चलते लगभग पचास गांवों के मदिरा प्रेमियों में मायूसी छा गई है। दीपावली के बाद भी विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया, जिससे स्थानीय लोग अब नाराज़ हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, दुकान के फ्रीजर में सामान्यतः रॉयल स्टैग, ऑफिसर्स चॉइस, मैकडॉवेल, इम्पीरियल ब्लू, बीयर और अन्य शराब की बोतलें रखी जाती हैं ताकि ग्राहकों को ठंडी दारू मिल सके। लेकिन फ्रीजर के ठप पड़ने के बाद से अब केवल गर्म बोतलें ही मिल रही हैं, जिससे खरीदारों का मज़ा किरकिरा हो गया है।
ग्राहकों ने तंज कसते हुए कहा कि “सरकार करोड़ों कमा रही है, मगर एक फ्रीजर नहीं संभल रहा!” वहीं कई ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गर्म शराब पीने से स्वाद तो बिगड़ ही जाता है, साथ में तकरार का खतरा भी बढ़ जाता है।
स्थानीय लोगों ने आबकारी विभाग से जल्द फ्रीजर मरम्मत की मांग की है, ताकि कुकदूर और आसपास के गांवों के शराब प्रेमी फिर से ठंडी बोतल का मज़ा ले सकें।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Bhuvan Patel

भोरमदेव व पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं व कांवड़ियों के लिए प्रशासन ने की व्यापक व्यवस्थाएं, कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा

Bhuvan Patel

संतरी ड्यूटी में तैनात आरक्षक साहेब लाल नेताम निलंबित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!