BP NEWS CG
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

नाबालिग सहित 7 आरोपी गिरफ्तार — पुरानी रंजिश पर की गई युवक की हत्या, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम खटियापाटी में घटित हत्या की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए नाबालिग सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक हरीश शायर उर्फ भका की चाकू से वार कर हत्या कर दी थी तथा दो अन्य युवकों पर भी जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाई थीं।
घटना 17 अक्टूबर की शाम करीब 7:45 से 8:30 बजे के बीच पंचायत भवन के सामने चौक में हुई थी। आरोपियों ने मृतक हरीश शायर पर पहले हाथ-मुक्कों से हमला किया और फिर जान से मारने की नीयत से पेट में चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान दीप कुर्रे और साहिल शायर नामक दो युवकों को भी चाकू से गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन और साइबर सेल की तकनीकी मदद से आरोपी पकड़े गए। पहले एक अपचारी बालक सहित दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया था, जबकि अब पांच अन्य आरोपियों — योगेश सेन (25), चूड़ामणी उर्फ अजय साहू (25), राहुल साहू (20), मनीराम भारद्वाज (35) और जनीराम भारद्वाज (29) को भी गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों ने पूछताछ में पुरानी रंजिश के चलते हत्या की साजिश और अपराध को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
प्रकरण में अपराध क्रमांक 1009/2025 दर्ज कर धारा 103(1), 109(1), 3(5), 61(2) भारतीय न्याय संहिता एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
मामला विवेचनााधीन है।
मुख्य बिंदु:
पुरानी रंजिश पर युवक की चाकू से हत्या
दो युवक गंभीर रूप से घायल
नाबालिग सहित कुल 7 आरोपी गिरफ्तार
साइबर सेल की मदद से मिले तकनीकी साक्ष्य
सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

एक और गिरोह का फर्दाफाश , धमकाकर 60 लाख वसूल करने एवं धोखे से जमीन रजिस्ट्री कराने वाले गिरफ्तार

Bhuvan Patel

आंदोलन: 28 जुलाई को थम जाएंगे अफसरों के वाहनों के पहिए,छत्तीसगढ़ शासकीय वाहन चालक महासंघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

Bhuvan Patel

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, पीडीएस दुकानों के संचालन, महिला पर्यवेक्षकों की भर्ती एवं नवजात शिशुओं के पोषण का उठाया मुद्दा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!