BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई — बहू और उसके परिजनों ने की थी साजिश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
परिवार के विश्वास को तोड़ते हुए रची गई थी निर्मम हत्या योजना
कबीरधाम जिले के थाना कुकदुर क्षेत्र के ग्राम कौवानार बदना में 62 वर्षीय करीया मरकाम की नृशंस हत्या की गुत्थी कबीरधाम पुलिस ने सुलझा ली है।
दिनांक 19 अप्रैल 2025 को करीया मरकाम का शव घर से लगे खेत के कोठार में खटिया पर पड़ा मिला था। उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका प्रबल हुई।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुकदुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए सीन ऑफ क्राइम यूनिट और साइबर सेल कबीरधाम की टीमें भी बुलाई गईं। वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र कर मामला दर्ज किया गया और गहन जांच शुरू हुई।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, पंकज पटेल और SDOP भूपत सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक जे. एल. शांडिल्य के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई।
तकनीकी साक्ष्य और मनोवैज्ञानिक पूछताछ से हुआ बड़ा खुलासा
मोबाइल डंप डेटा, कॉल डिटेल्स और घटनास्थल के साक्ष्यों के विश्लेषण के साथ परिजनों और गवाहों से गहन पूछताछ की गई।
शुरुआत में मृतक की बहू ने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सूझबूझ और रणनीतिक पूछताछ के आगे सच छुप न सका। बहू ने हत्या की साजिश कबूल की और आगे पूछताछ में उसके भाई पवन मरावी और भाभी जैनवती मरावी ने भी अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
पैसे के लिए की गई साजिश
जांच में सामने आया कि मृतक के पास पर्याप्त धनराशि थी। बहू के भाई को शादी के लिए पैसे चाहिए थे, लेकिन मांगने पर मृतक ने मना कर दिया। इसके बाद बहू, उसके भाई पवन और भाभी जैनवती ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई।
रात के अंधेरे में पहले मृतक का गला दबाकर हत्या की गई, फिर शव को कोठार ले जाकर फरसे से सिर और चेहरे पर वार कर हत्या सुनिश्चित की गई। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
तीनों आरोपियों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटाकर विधिवत रिमांड तैयार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
पवन मरावी पिता सुन्बु मरावी, उम्र 35 वर्ष, निवासी नवापारा सिंघारी, सेमरसांटा, थाना बोड़ला, जिला कबीरधाम।
जैनवती मरावी पत्नी पवन मरावी, उम्र 30 वर्ष, निवासी नवापारा सिंघारी, सेमरसांटा, थाना बोड़ला, जिला कबीरधाम।
सुकरतीन बाई पत्नी बजरू बैगा, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कौवानार बदना, थाना कुकदुर, जिला कबीरधाम।
पुलिस टीम की सतर्कता, वैज्ञानिक जांच और बेहतरीन टीम वर्क के चलते इस जघन्य हत्या का सफलतापूर्वक खुलासा किया जा सका है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, पत्नी की नृशंस हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

“देवी-देवताओं की मूर्तियाँ खंडित होने से ग्रामीणों में आक्रोश — प्रशासन की लापरवाही पर ग्रामवासियों ने दी थाने घेराव और चक्काजाम की चेतावनी”

Bhuvan Patel

“छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी की प्रतिमा हटाने पर बवाल, अमित जोगी ने शासन-प्रशासन को घेरा, कहा—’ये तालिबानी सोच है'”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!