BP NEWS CG
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

लाठी-डंडे से हमला कर पति-पत्नी को गंभीर रूप से घायल करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार — कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम करमदा में लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना का कारण पूर्व में हुए जुए के विवाद को लेकर बढ़ा तनाव बताया गया है।
प्रार्थीया शीबा खूंटे निवासी करमदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 अक्टूबर की रात 9 बजे उसके पति हरिनारायण खूंटे और ससुर मालिकराम खूंटे पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायल अवस्था में दोनों किसी तरह घर पहुंचे, लेकिन आरोपी संजय साहू, गोवर्धन साहू, सूरज साहू और लेखराम साहू पीछा करते हुए घर तक पहुंच गए और अंदर घुसकर भी मारपीट की।
मारपीट का कारण पहले हुए जुआ खेलने के विवाद को लेकर हुआ झगड़ा बताया गया। पुलिस ने प्रकरण में धारा 296, 115(2), 351(2), 333, 3(5), 117(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में और थाना प्रभारी सिटी कोतवाली की टीम द्वारा चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने अपराध करना स्वीकार किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
📌 गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ संजय साहू (23 वर्ष)
2️⃣ तोमेश उर्फ गोवर्धन साहू (30 वर्ष)
3️⃣ सूरज साहू (21 वर्ष)
4️⃣ लेखराम साहू (24 वर्ष) — सभी निवासी ग्राम करमदा
पुलिस का संदेश: किसी भी आपसी विवाद या मतभेद का समाधान कानूनी तरीके से करें, हिंसा का रास्ता अपनाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कुई में सरकारी धन का पुनः दुरुपयोग की तैयारी , गैरगुड़ा नाला की दिशा बदलने की तैयारी

Bhuvan Patel

कबीरधाम में आयोजित वनौषधि शिविर में 1000 से अधिक मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार”

Bhuvan Patel

कवर्धा में 1 से 7 जून तक ‘चावल उत्सव’ की तैयारी, लेकिन राशन दुकानों की हकीकत कर रही सवाल खड़े”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!