BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

बदराडीह में रामधुनी कार्यक्रम : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की 27 लाख की घोषणाएँ

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जनपद पंचायत कवर्धा अंतर्गत ग्राम बदराडीह में आयोजित रामधुनी कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों की घोषणा की।
ग्रामीणों की मांग पर श्री शर्मा ने सीसी रोड निर्माण के लिए 7 लाख रुपये तथा सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत किए। उन्होंने कहा कि यह दोनों कार्य शीघ्र प्रारंभ होंगे और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही पहले से स्वीकृत कार्यों को भी जल्द से जल्द प्रारंभ करने और पारदर्शी ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश  दिए।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री के साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, विजय पटेल, गोपाल साहू, मंडल अध्यक्ष वीर सिंह पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सरपंच, सचिव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीणों से एकजुट होकर विकास कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम जिले में महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की योजना फैल

Bhuvan Patel

अनुभवी टीम के साथ दुर्ग शहर का होगा विकास -उपमुख्यमंत्री

Bhuvan Patel

नेशनल लोक अदालत में पारिवारिक विवदों का हुआ राजीनामा नेशनल लोक अदालत में राजीनामा के 16 हजार 478 प्रकरणों का हुआ निराकरण

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!