BP NEWS CG
Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

प्रेमी संग रची साजिश — पति पर करवाया जानलेवा हमला, सिमगा पुलिस ने पत्नी को किया गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 पुलिस ने एक ऐसी सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है, जिसमें एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई और उस पर जानलेवा हमला करवाया। पुलिस ने आरोपिया पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रेमी फरार है।
जानकारी के अनुसार, आहत उमाशंकर कुंभकार (36) निवासी भवानी नगर सिमगा पर 25 अक्टूबर की शाम बेमेतरा पुराने पुल के पास धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जांच में खुलासा हुआ कि उमाशंकर की पत्नी निशा कुंभकार (26) का शादी से पहले ही एक युवक से प्रेम संबंध था। शादी के बाद मिलने-जुलने में परेशानी होने पर दोनों ने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
आरोपिया ने अपने प्रेमी को सिमगा बुलाया और बहाने से अपने पति को पैसों की जरूरत बताकर पुराने पुल के पास भेजा, जहां पहले से घात लगाए बैठे प्रेमी ने हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी प्रेमी फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता के निर्देशन में सिमगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निशा कुंभकार को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रेमी की तलाश जारी है।
👉 मामला अपराध क्रमांक 596/2025 धारा 109, 61(2)(क) बीएनएस के तहत दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम में जल जीवन मिशन योजना का हाल बे हाल , ग्रामिणो को नही मिल रहा लाभ 

Bhuvan Patel

अवैध रूप से फटाका संग्रहण करने वाले आरोपी आदित्य डनसेना को किया गया गिरफ्तार। कुल 14400/- रूपए का अवैध फटाका जप्त

Bhuvan Patel

पंडरिया में पुलिस का सघन तलाशी अभियान – संदिग्धों पर शिकंजा, किरायेदारों की जांच तेज

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!