BP NEWS CG
छत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

“भारत माता सेवा ट्रस्ट की पहल — अब बलौदाबाजार व लवन में निशुल्क नवोदय कोचिंग सेंटर, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिला  में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को सशक्त बनाने हेतु भारत माता सेवा ट्रस्ट ने एक सराहनीय पहल की है। ट्रस्ट द्वारा जिला प्रशासन की सहमति से 2 नवंबर 2025 को जिलास्तरीय राज्योत्सव के अवसर पर बलौदाबाजार एवं लवण में निःशुल्क नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य है कि सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं भी उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर नवोदय विद्यालय जैसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में प्रवेश पा सकें।
सेंटर संचालन हेतु निर्धारित नियम एवं शर्तों के अनुसार —
कोचिंग में प्रवेश केवल पाँचवीं कक्षा में अध्ययनरत नवोदय परीक्षा पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा।
प्रत्येक केंद्र पर अधिकतम 40 विद्यार्थी नामांकित होंगे।
विद्यार्थियों के ज्ञान मूल्यांकन हेतु साप्ताहिक, पाक्षिक और मासिक टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।
शिक्षा विभाग के समन्वय से पात्र विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
कक्षाओं का संचालन योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा किया जाएगा।
कोचिंग का समय शाम 4:30 से 6:30 बजे तक रहेगा।
विद्यार्थियों को संपूर्ण शिक्षण सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
साथ ही, मार्गव्यय एवं प्रोत्साहन राशि की भी व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा की गई है।
प्रवेश के इच्छुक पालकों को सहमति पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो (बच्चों एवं स्वयं का), तथा नवोदय फॉर्म का प्रमाण जमा करना आवश्यक होगा।
आवश्यकता अनुसार नियम व शर्तों में परिवर्तन भी संभव रहेगा।
यह प्रयास निश्चित रूप से ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों के लिए आशा और अवसर का नया द्वार साबित होगा। शिक्षा के क्षेत्र में यह पहल एक उदाहरण प्रस्तुत करती है कि सामाजिक संगठन भी राष्ट्र निर्माण में समान रूप से योगदान दे सकते हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

किसानों का हित ही भाजपा सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता : भावना बोहरा

Bhuvan Patel

लोकसभा निर्वाचन-2024 : आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही प्राथमिकता से किए जाने वाले कार्यों के लिए रहे तैयार- श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले

Bhuvan Patel

कुकदुर थाना क्षेत्र में समधी की हत्या, विवाद के बाद लाठी से वार कर उतारा मौत के घाट

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!