BP NEWS CG
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

गौरी गौरा विसर्जन के दौरान  विवाद, 14 लोगों को आई हल्की चोटें — पुलिस ने किया स्थिति पर नियंत्रण

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
देवउठनी एकादशी के अवसर पर शनिवार शाम  में निकली गौरी गौरा विसर्जन रैली के दौरान सर्कस मैदान के पास दो टोलियों के बीच मामूली विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार, शहर के विभिन्न वार्डों से कुल 17 स्थानों से गौरी गौरा विसर्जन रैलियां निकाली गई थीं, जिनमें से 12 स्थानों का विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
भाटापारा के शांति नगर वार्ड की टोली जब माता देवालय तालाब के समीप पहुंची, उसी दौरान सर्कस मैदान की टोली के कुछ युवक भी नृत्य में शामिल हो गए। इसी बीच धक्का-मुक्की के चलते आपसी कहासुनी बढ़ी और झगड़े का रूप ले लिया। घटना में 14 लोगों को सामान्य चोटें आईं, जिनका प्राथमिक उपचार कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
थाना भाटापारा शहर पुलिस ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है तथा किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई है। शांति नगर वार्ड के कुछ लोगों ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु आवेदन दिया है।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि घटना की सत्यता और प्रमाणिकता जाने बिना किसी भी प्रकार की अफवाह सोशल मीडिया में न फैलाएं और शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

लालपुर नर्सरी के पास अधेड़ की खून से लतपथ मिली लाश, पुलिस जुटी जांच में 

Bhuvan Patel

आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम: पीएमएफएमई योजना से खाद्य उद्यमियों को मिलेगा 10 लाख रुपये तक का अनुदान

Bhuvan Patel

DMF के 19.69 लाख से बनी पुलिया पर उठे गंभीर सवाल: सिर्फ 34 दिन में भारी बरसात के बीच पूरा हुआ निर्माण, गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में गहरा असंतोष

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!