BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

मरीज को ले जाने वाली एंबुलेंस खुद हुई बीमार, चिल्फी घाट में बीच रास्ते बंद पड़ी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा । जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत पर सवाल खड़े करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मरीजों की जान बचाने के लिए दौड़ने वाली एंबुलेंस ही खुद बीमार पड़ गई। जानकारी के अनुसार 108 एंबुलेंस मरीज को लेने चिल्फी क्षेत्र जा रही थी, इसी दौरान चिल्फी घाट में अचानक वाहन बंद हो गया। जांच करने पर पता चला कि एंबुलेंस के गियर बॉक्स में खराबी आ गई है, जिसके कारण वाहन का गियर काम करना बंद कर दिया।
चालक ने किसी तरह मेकेनिक को बुलाकर अस्थायी रूप से वाहन को ठीक कराया और उसे वापस लौटाया गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और बताया कि यह एंबुलेंस लंबे समय से लगातार चल रही है और वाहन की हालत जर्जर हो चुकी है, जिसके कारण यह तकनीकी खराबी आई।
घटना के बाद मरीज को लेने के लिए दूसरे एंबुलेंस को भेजा गया, जिससे काफी देरी हुई। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही कुकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस भी खराब हो गई थी। लगातार एंबुलेंस वाहनों के खराब होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द ही एंबुलेंसों की मरम्मत और रखरखाव पर ध्यान देने की मांग की है, ताकि मरीजों को समय पर सहायता मिल सके।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

ठेकेदारों से वसूली के आरोप में श्रम पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

Bhuvan Patel

तरेगांव जंगल अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही ने ली बच्चे की जान एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

Bhuvan Patel

मौसम के कारण उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का 6 जुलाई का दौरा निरस्त

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!