BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

जिला अस्पताल ने बनाया रिकॉर्ड — अक्टूबर माह में हुए 410 प्रसव, अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। जिले के स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार का परिणाम अब आंकड़ों में दिखाई दे रहा है। अक्टूबर माह में कवर्धा जिला अस्पताल ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अस्पताल में अब तक के इतिहास में पहली बार एक माह में 410 प्रसव दर्ज किए गए हैं, जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) में 15,086 मरीजों ने इलाज कराया, जबकि आईपीडी (आंतरिक वार्ड) में 1,275 मरीज भर्ती होकर उपचार प्राप्त किए। इसके अलावा 1,200 से अधिक एक्स-रे और 200 सीटी स्कैन किए गए, जो यह दर्शाता है कि कवर्धा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत का परिणाम है। लगातार बेहतर व्यवस्था, स्वच्छता, और मातृ-शिशु सुरक्षा सेवाओं पर विशेष ध्यान देने से यह सफलता मिली है।

यह रिकॉर्ड कवर्धा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था के सुदृढ़ और जनहितकारी दिशा में बढ़ते कदमों का प्रतीक 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

PLGA डिप्टी कमांडर ढेर: बीजापुर मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी नक्सली सोढ़ी कन्ना मारा गया

Bhuvan Patel

मेडिकल फर्जीवाड़ा के दोषी दीपक सिंह ठाकुर के खिलाफ एफ आई आर नहीं , उठने लगे सवाल.

Bhuvan Patel

चेकिंग अभियान : नए साल की जश्न में शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!