BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

अनुभवी टीम के साथ दुर्ग शहर का होगा विकास -उपमुख्यमंत्री

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की उपस्थिति में नगर पालिक निगम, दुर्ग के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज नगर निगम दुर्ग परिसर में संपन्न हुआ। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य व सांसद श्री विजय बघेल के अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने महापौर श्रीमती अल्का बाघमार को सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई। महापौर के शपथ ग्रहण के बाद निगम के नवनिर्वाचित 60 पार्षदों ने वार्ड क्रम अनुसार 10-10 के समूह में शपथ ग्रहण किये। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्ग नगर निगम में कुल 60 पार्षदों में से 40 पार्षद भाजपा के निर्वाचित हुए हैं और महापौर भी भाजपा की बनी हैं। यह स्पष्ट संकेत है कि जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर भरोसा जताया है। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि दुर्ग शहर में भाजपा को जनता ने भारी बहुमत दिया है। 60 में से 40 पार्षद भाजपा के हैं और महापौर भी हमारी पार्टी से हैं। यह एक मजबूत जनादेश है, जिससे स्पष्ट होता है कि जनता ने भाजपा की विकासवादी नीतियों में विश्वास जताया है। दुर्ग शहर के विकास के लिए पूरी अनुभवशील और सक्षम टीम हमारे साथ है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले समय में दुर्ग में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, बुनियादी सुविधाएं और शहर के विकास को और गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं आज शपथ लेने वाले सभी पार्षदों और महापौर को शुभकामनाएं देता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि ये सभी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए शहर को नए आयाम तक पहुंचाएंगे। हमारा लक्ष्य जनता की सेवा करना है और इसी दिशा में हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने वार्डों में जनता से सीधा संवाद रखें और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय रहें। भाजपा सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी ताकि दुर्ग को एक विकसित और आत्मनिर्भर शहर बनाया जा सके।
इस अवसर पर पूर्व सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय, विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, ललित चन्द्राकर, श्री गजेंद्र यादव एवं श्री रिकेश सेन, पूर्व महापौर श्री धीरज बाकलीवाल एवं श्री सुरेंद्र कौशिक सहित नगर के गणमान्य नागरिक, आईजी आर.जी. गर्ग, एसपी श्री जितेंद्र शुक्ला, एडीएम अरविंद एक्का, नगर निगम के आयुक्त सुमित अग्रवाल, एसडीएम हरवंश सिंह मिरी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा में ग्रामीण विकास को नई गति मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत 1.24 करोड़ से तीन CC सड़कों का भूमिपूजन

Bhuvan Patel

आवारा कुत्तों के लिए मानवीय पहल: वार्ड 14 में चिन्हांकित भोजन स्थल, नगर पालिका की सराहनीय व्यवस्था

Bhuvan Patel

टोल प्लाजा कर्मी भी बनेंगे जीवन रक्षक: कबीरधाम में दिया गया विशेष प्रशिक्षण

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!