BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसिटी न्यूज़

संप्रेषण गृह से सामूहिक फरारी: मिर्ची पाउडर, प्लानिंग और सुरक्षा में भारी चूक

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 जिले में शनिवार शाम एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेषण गृह से 6 अपचारी बालक एक सुनियोजित योजना के तहत फरार हो गए। बालकों ने कर्मचारियों की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंका और मुख्य गेट से निकल भागे।
यह घटना शाम करीब 6 बजे की है, जब संप्रेषण गृह में सामान्य दिनचर्या चल रही थी। तभी बालकों ने अचानक मिर्ची पाउडर का इस्तेमाल कर कर्मचारियों को अंधा कर दिया और मौका पाकर भाग निकले।
फरार बालकों में एक अंबिकापुर, एक जांजगीर-चांपा और चार सूरजपुर जिले से हैं। ये सभी चोरी व अन्य आपराधिक मामलों में संप्रेषण गृह में निरुद्ध थे।
सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक फरार बालकों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
यह घटना संप्रेषण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। एक ओर जहां बाल अपचारियों को सुधारने की जिम्मेदारी संप्रेषण गृह की होती है, वहीं इस तरह की घटनाएं न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं बल्कि प्रशासनिक लापरवाही को भी उजागर करती हैं।
गांधीनगर थाना प्रभारी ने बताया, “घटना की जांच जारी है। हमें उम्मीद है कि सभी फरार बालक जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। सुरक्षा में हुई चूक की भी जांच की जा रही है।”
यह मामला न केवल एक फरारी का है, बल्कि पूरे सुधार गृह सिस्टम की साख और संवेदनशीलता पर भी एक बड़ा प्रश्नचिह्न है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

समाधान सेल की मदद से कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 03 जुआरी गिरफ्तार 

Bhuvan Patel

बड़ी कार्रवाई, 101 म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार, आरोपियों के खातों के 1.06 करोड़ रुपए होल्ड

Bhuvan Patel

जिले में पहलीबार 06 आरोपियों से 09 लाख से अधिक मुल्य के ब्राउन शुगर जप्त

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!