BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

“डड़सेना कलार समाज एकता और शिक्षा के बल पर रच रहा नई पहचान – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,  प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने कहा कि “डड़सेना कलार समाज आज सशक्त संगठन, शिक्षा और संस्कार की दिशा में नई पहचान गढ़ रहा है।” वे कवर्धा के भारत माता चौक में डड़सेना कलार समाज द्वारा आयोजित भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जन्मोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। श्री शर्मा ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और समाज के पारंपरिक उत्सव में सहभागिता की।
उन्होंने रायपुर रोड स्थित भगवान सहस्त्रबाहु चौक के सौंदर्यीकरण एवं भव्य प्रतिमा स्थापना की घोषणा करते हुए कहा कि समाज की नई पीढ़ी शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और प्रशासनिक सेवाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कर रही है, जो पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव है।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि समाज की एकजुटता, अनुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण प्रेरणादायक है। सरकार शिक्षा, कौशल विकास, सांस्कृतिक संवर्धन और सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़े सभी प्रयासों में पूर्ण सहयोग देगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि “जब समाज आगे बढ़ने का संकल्प लेता है, तब सरकार उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती है।”
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष देवकुमारी चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि एवं समाज के वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

गांधी मैदान व रेवाबंध तालाब से हटाया गया , चेतावनी के बाद की गई सख्त कार्रवाई

Bhuvan Patel

कबीरधाम जिला पंचायत के 14 वार्डों के 60 उम्मीदवार चुनावी मैदान

Bhuvan Patel

फार्म हाउस में नकली शराब कांड: दिल्ली से गिरफ्तार हुआ ‘ढक्कन माफिया’, देशभर में करता था सप्लाई

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!