BP NEWS CG
छत्तीसगढ़पंडरियापंडरिया विधायकपांडातराईबड़ी खबरभावना बोहरा न्यूजसमाचारसिटी न्यूज़

विधायक भावना बोहरा की पहल से पांडातराई को मिली 2 करोड़ 80 लाख की विकास सौगात — 52 अधोसंरचना कार्यों से बदलेगा नगर का स्वरूप

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की जनता को एक और बड़ी सौगात मिली है। विधायक भावना बोहरा के निरंतर प्रयासों से नगर पंचायत पांडातराई में लगभग ₹2 करोड़ 79 लाख 76 हजार के 52 अधोसंरचना एवं विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। इस राशि से नगर में सीसी रोड, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, हाईमास्ट लाइट, मुक्तिधाम, मूर्ति स्थापना, आहता निर्माण, अतिरिक्त कक्ष निर्माण जैसे कार्य किए जाएंगे, जिससे नगरवासियों को सुगम आवागमन, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विधायक भावना बोहरा ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार विकास की निरंतर धारा बहा रही है। हाल ही में पांडातराई में उप तहसील की स्थापना भी जनता की लंबे समय से उठाई जा रही मांग का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि “हमारा लक्ष्य जनता की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर नगर को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध बनाना है। विकास कार्यों की पारदर्शी और उच्च गुणवत्ता वाली क्रियान्वयन प्रक्रिया से आज पंडरिया विधानसभा और पांडातराई नगर की तस्वीर तेजी से बदल रही है।”
इस सौगात से नगर की आर्थिक प्रगति को बल मिलेगा, वहीं सड़कों और नालियों के निर्माण से पानी जाम की समस्या से भी निजात मिलने की उम्मीद है। विधायक बोहरा ने कहा कि जनता को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाना और अधोसंरचना विकास को गति देना ही उनकी प्राथमिकता है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

एक तार, एक करंट और खत्म हो गई जिंदगी—लापरवाही ने बैगा मासूम को निगला

Bhuvan Patel

लाठी से पीटकर भूखे-प्यासे मवेशी हांक रहे थे तस्कर, ग्रामीण ने एक दबोचा — 6 भैंसों की तस्करी का खुलासा

Bhuvan Patel

आईएमए द्वारा शहीदों के सम्मान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 2010 मरीजों हुआ इलाज 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!