BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबर

मजदूर की मौत, शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 दो दिन पहले खदान में 25 फीट की ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत हो गई थी. वहीं आज मृतक के परिजनों ने मजदूरों के साथ प्रदर्शन किया, जिसके बाद प्रबंधन ने मुआवजा राशि दी. वहीं मजदूरों ने कंपनी पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि बिना सुरक्षा उपकरणों के जोखिम भरे काम कराए जाते हैं.

जानकारी के अनुसार, 11 मार्च को कोल वाशरी के M.P.T K.D.I कंपनी में बिना किसी सुरक्षा उपकरण के 26 वर्षीय मजदूर किशन कुमार कोल शिफ्टिंग के ऊपर वेल्डिंग का काम कर रहा था. इस दौरान वह 25 फीट ऊपर से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

इस हादसे के बाद खदान में अफरा-तफरी मच गई. प्रबंधन ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया था, जिसके बाद परिजन शव लेने पहुंचे और गुस्साए मजदूरों के साथ कंपनी की लापरवाही को लेकर जमकर नारेबाजी की और प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. मजदूरों का आरोप है कि खदान में सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जाता, जिससे आए दिन इस तरह के हादसे हो रहे हैं.

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर वापस लौट रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में उतरी चालक की ट्रेक्टर की चक्के में फसने से हुई दर्दनाक मौत

Bhuvan Patel

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर नगरीय निकाय के अभ्यर्थियों की बैठक आयोजित

Bhuvan Patel

अमर अग्रवाल ने कवर्धा के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और जनता को मुख्यमंत्री का संदेश दिया

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!