BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

पहल” के जरिये उज्जवल भविष्य की राह — नवोदय प्रवेश परीक्षा हेतु निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ, वंचित तबके के बच्चों को मिलेगा सुनहरा अवसर

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक समानता और अवसरों के विस्तार की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए भारत माता सेवा ट्रस्ट एवं जिला प्रशासन बलौदाबाजार-भाटापारा के संयुक्त तत्वावधान में “पहल” नामक नवाचार कार्यक्रम के अंतर्गत नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (कक्षा 6वीं) हेतु निःशुल्क कोचिंग क्लासेस का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन कलेक्टर महोदय के मुख्य आतिथ्य में तथा श्री टेसूलाल धुरंधर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
जिला खनिज न्यास संस्थान (DMF) के सहयोग से संचालित यह योजना जिले के बलौदाबाजार व लवन दो केंद्रों में प्रारंभ की गई है, जहाँ अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के बी.पी.एल. परिवारों के 40-40 बच्चों को पूर्णतः निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है। बच्चों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा प्रत्येक छात्र को ₹1500 परिवहन व्यय भी प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकें, कॉपी, पेन एवं अन्य अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। प्रत्येक केंद्र में 3 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है जिन्हें प्रतिदिन ₹100 मानदेय दिया जाएगा। कोचिंग का समय शाला समय के पश्चात 4:30 से 6:30 बजे तक निर्धारित किया गया है ताकि छात्र नियमित रूप से भाग लेकर नवोदय प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
इस अभिनव प्रयास का उद्देश्य ग्रामीण एवं वंचित वर्ग के प्रतिभावान बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी वातावरण उपलब्ध कराना है, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय गुहे, ब्लॉक अध्यक्ष भारत माता सेवा ट्रस्ट श्री धीरज बाजपेयी, पार्षद श्री राजकुमार बंजारे एवं श्री मनोजकांत पुरेना, डीएमसी श्री नरेंद्र वर्मा, बीईओ श्री राजेंद्र टंडन, एपीसी श्री खिलावन वर्मा, श्री धर्मवीर धुरंधर, कोचिंग प्रबंधक श्री राजेंद्र मानिकपुरी, शिक्षक श्री हरिकिशन वर्मा, रविशंकर फूटान एवं मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री मनुलाल वर्मा ने किया।
“पहल” कार्यक्रम शिक्षा के लोकतांत्रिक विस्तार और ग्रामीण बच्चों के सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक मॉडल बनकर उभर रहा है — जो यह संदेश देता है कि अवसर मिले तो हर बच्चा ‘नवोदय’ की ऊँचाइयों को छू सकता है। 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

रबेली अटल चौक में बाइक हादसा – तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Bhuvan Patel

दहेज की हैवानियत: पति ने पत्नी को पीटकर जहर पिलाया, इलाज के दौरान मौत

Bhuvan Patel

ओमकार मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर — आधुनिक चिकित्सा का नया आयाम, अब छोटे शहरों में भी मेट्रो सिटी जैसी सुविधाएँ

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!