BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

ग्रीन इंडिया मिशन में डीपीएस कवर्धा के नन्हें कलाकारों की चमक राज्य स्तरीय कला प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, पदक जीतकर किया विद्यालय का नाम रोशन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, महाराजपुर के विद्यार्थियों ने ग्रीन इंडिया मिशन के तहत आयोजित राज्य स्तरीय कला प्रतियोगिता में अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए डीपीएस कवर्धा का नाम गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के 71 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिन्हें भागीदारी प्रमाणपत्र और क्राफ्ट किट प्रदान किए गए। इनमें से ओम नेताम (कक्षा 1), गगन चंद्रवंशी (कक्षा 3), नेहा सिन्हा (कक्षा 6), पूर्वी साहू (कक्षा 7), निशल छेड़ावी (कक्षा 9) और आरोही जायसवाल (कक्षा 10) ने शानदार प्रदर्शन कर पदक और प्रमाणपत्र अर्जित किए।
विद्यालय में इस प्रतियोगिता का आयोजन कला शिक्षक श्री प्रशांत पॉल के मार्गदर्शन में हुआ। प्राचार्या श्रीमती ग्रेशिया एन फीग्रेड ने प्रातःकालीन सभा में विजेता विद्यार्थियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया और सभी प्रतिभागियों की सराहना की। उन्होंने कहा —
“ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और सृजनशीलता दोनों को प्रोत्साहित करती हैं।”
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

प्रेमांजलि शर्मा ने ग्राम पंचायत मरका के सरपंच पद के लिए जमा किया नामांकन

Bhuvan Patel

वरिष्ठ पत्रकार की बेटी की शादी समारोह में शामिल हुए मंत्री अकबर 

Bhuvan Patel

कवर्धा के वार्डो में पहुचे कांग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई, नुक्कड़ सभाएं ली , कांग्रेस से फिर से सरकार बनने पर किए जाने वाले कार्यो के बारे में दी जानकारी , चुनाव घोषणा पत्र के वादो को पूरा कर जीता जनता का भरोसा-अकबर

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!