BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पशु चिकित्सक की लापरवाही से किसान की गाय की मौत! — मडमडा  में समय पर इलाज न मिलने से भड़का आक्रोश, SDM से की कार्रवाई की मांग

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम मडमडा से एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। ग्रामीण बिजलाल जायसवाल ने एसडीएम बोड़ला को लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि पशु चिकित्सालय मडमडा में पशु चिकित्सक की अनुपस्थिति और असंवेदनशील व्यवहार के कारण उनकी दुधारू गाय की मौत हो गई।
शिकायत पत्र के अनुसार, बिजलाल जायसवाल ने करीब ₹35,000 की कीमत से गाय खरीदी थी, जिसने बच्चे को जन्म देने के बाद गंभीर स्थिति (uterus prolapse) में आ गई। परिजनों ने तत्काल पशु चिकित्सक को फोन कर सहायता मांगी, परंतु घंटों इंतजार के बाद भी कोई नहीं पहुंचा। आखिरकार गाय ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।
ग्रामीण ने लिखा है कि यदि चिकित्सक समय पर पहुंचते, तो गाय की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि पशु चिकित्सक की लापरवाही और ड्यूटी में उदासीनता के कारण यह दुखद घटना हुई है।
बिजलाल जायसवाल ने एसडीएम से तीन प्रमुख मांगें रखी हैं —
1️⃣ पशु चिकित्सक की लापरवाही और असंवेदनशील व्यवहार की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।
2️⃣ पशुधन हानि राहत योजना के तहत उचित मुआवज़ा राशि दी जाए।
3️⃣ ग्राम मडमडा पशु चिकित्सालय में स्थायी एवं नियमित पशु चिकित्सक की नियुक्ति की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
यह मामला ग्रामीण अंचलों में पशु चिकित्सा सेवाओं की बदहाल स्थिति को उजागर करता है, जहां सरकारी दावे तो बहुत हैं लेकिन ज़मीन पर हकीकत दर्दनाक है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
यह घटना सिर्फ एक गाय की मौत नहीं, बल्कि सिस्टम की संवेदनहीनता का प्रतीक बन चुकी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

स्वयं का उद्यम प्रारंभ करने का सुनहरा अवसर, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत आवेदन पत्र आमंत्रित

Bhuvan Patel

सतनाम धुनी में उमड़ा जनसैलाब: आस्था और विकास का संगम, जनपद अध्यक्ष सुषमा बघेल ने सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का किया आह्वान

Bhuvan Patel

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने त्रिवेणी संगम में किया पवित्र स्नान

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!