BP NEWS CG
छत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

“केसला गांव 24 घंटे के लिए सील! तंत्र-मंत्र के नाम पर बंद हुआ पूरा गांव — स्कूल-आंगनवाड़ी तक ठप”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बलौदाबाजार। जिला मुख्यालय से महज 12 से 15 किलोमीटर दूर स्थित केसला गांव इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यहां अंधविश्वास और आस्था के मेल में ऐसा माहौल बना कि पूरा गांव 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।

गांव के हर रास्ते पर बांस-बल्लियों से बैरिकेड लगाकर आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है। ग्रामीणों ने बाहरी लोगों के प्रवेश पर भी सख्त रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि गांव के भीतर “बंधन” यानी तंत्र-मंत्र का कार्य चल रहा है, जिसके चलते किसी को भी अंदर आने-जाने की अनुमति नहीं है।
गांव में आज स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र तक बंद रखे गए हैं। यह पूरा घटनाक्रम लोगों में अंधविश्वास और जागरूकता के बीच टकराव का प्रतीक बन गया है।
प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर 21वीं सदी में भी गांव अंधविश्वास के साए में क्यों जी रहा है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस “आस्था बनाम अंधविश्वास” के मामले पर क्या रुख अपनाता है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

धान खरीदी में अनियमितता बरतने पर कोदवागोड़ान के धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी चंद्रकुमार चंद्राकर पर एफआईआर दर्ज

Bhuvan Patel

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया एवं इंदौरी में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में किया चुनाव प्रचार

Bhuvan Patel

नील गाय के शिकार करने वाले आरोपियों को वन विभाग के टीम ने पकड़ा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!