BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़पांडातराईबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप: युवक पर धारदार चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 थाना पाण्डातराई क्षेत्र के ग्राम परसवारा में पैसे के लेन-देन की पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
मिली जानकारी अनुसार ग्राम परसवारा निवासी धर्मेन्द्र चंद्रवंशी ने 19 अक्टूबर को पाण्डातराई थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 अक्टूबर की रात वह अपने मित्रों के साथ गांव के दुर्गा मंदिर के पीछे बैठा था। इसी दौरान गांव का ही सोनू उर्फ केशरी चंद्रवंशी वहां पहुंचा और पुराने पैसों के विवाद को लेकर धर्मेन्द्र से गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने लगा।
आरोपी ने अचानक अपने हाथ में रखे धारदार हथियार से धर्मेन्द्र के गाल, गर्दन, भुजा और पीठ पर हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई। घायल धर्मेन्द्र को पहले पाण्डातराई स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल कवर्धा रेफर किया गया। वह 15 से 18 अक्टूबर तक अस्पताल में भर्ती रहा।
हमले के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी। पतासाजी के लिए मुखबिर भी तैनात किए गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। उसके मेमोरण्डम पर घटना में इस्तेमाल धारदार चाकू भी बरामद कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को 18 नवंबर की दोपहर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, उप निरीक्षक उमा उपाध्याय, प्रधान आरक्षक राधेलाल चंद्रवंशी, आरक्षक मारतंग चंद्रवंशी, शिवा और पुरुषोत्तम की विशेष भूमिका रही।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया में आईपीएल सट्टेबाजी का बढ़ता जाल, सभी वर्ग आ रहे गिरफ्त में

Bhuvan Patel

पुलिस भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी, कबीरधाम पुलिस ने फर्जी दलाल को दबोचा

Bhuvan Patel

आश्रम में रहकर पढ़ने वाली पांचवी की छात्रा की मौत ,जिले में मचा हड़कंप , प्वाइजनिंग का मामला 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!