BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पोषण ट्रैकर में भारी विसंगति: मुनमुना-अमनीया में निगरानी फेल, कुपोषण नियंत्रण में भारी चूक

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
महिला एवं बाल विकास विभाग की एकीकृत बाल विकास परियोजना कुकदुर के अंतर्गत मुनमुना और अमनीया सेक्टर में पोषण ट्रैकर एप्प में दर्ज बच्चों के स्वास्थ्य डेटा में गंभीर विसंगतियाँ सामने आई हैं। जुलाई 2025 के आंकड़ों के अनुसार ओवरवेट, ओबेस, एसएएम और एमएएम श्रेणी के बच्चों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गई है, जो सीधे तौर पर क्षेत्रीय निगरानी की घोर कमी को दर्शाता है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा जारी नोटिस में परियोजना अधिकारी वृजेश सोनी सहित अमनीया की शशीकला राजपूत, पोलमी की कमलेश साहू, और मुनमुना की अनिता बंजारा को एक सप्ताह के भीतर इन विकास संबंधी विसंगतियों को सुधारने का निर्देश दिया गया है।
बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ – नाम सहित सूची उजागर
राज्य स्तर से हो रही मॉनिटरिंग के बीच यह चूक विभागीय लापरवाही की पराकाष्ठा मानी जा रही है। अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोहराई गई तो इसे जिम्मेदारी से कार्य न करने की श्रेणी में माना जाएगा।
क्या कहता है विभाग
“स्वास्थ्य डेटा की वास्तविकता और क्षेत्रीय सत्यापन में भारी अंतर दर्शाता है कि जमीनी स्तर पर निगरानी कार्य पूरी तरह विफल है। इसे एक सप्ताह में सुधारना अनिवार्य है।”

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया विधानसभा को मिली 1.80 करोड़ की विकास सौगात, जिला पंचायत सदस्य राजेश्वरी महेंद्र धृतलहरे ने जताया विधायक भावना बोहरा का आभार

Bhuvan Patel

गांजा सप्लायर तक पहुँची पुलिस — उड़ीसा निवासी तस्कर गिरफ्तार, NDPS प्रकरण में धारा 29 जोड़ी गई

Bhuvan Patel

छत्तीसगढ़ पंचायत परिषद का कबीरधाम जिला संयोजक बनीं सुषमा गणपत बघेल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!