BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसिटी न्यूज़

खेत की मेड़ काटने के विवाद में टंगिया से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। ग्राम धुक्सा में खेत की मेड़ काटने की बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गाली-गलौज के बाद एक व्यक्ति पर टंगिया से जानलेवा हमला करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी लालचन्द टंडन (40) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त टंगिया भी बरामद कर जब्त की है।
पुलिस के अनुसार घटना 18 अगस्त 2026 की है। ग्राम धुक्सा में खेत की मेड़ काटने को लेकर आरोपी लालचन्द टंडन का प्रार्थी पक्ष से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए हाथ में रखे टंगिया से जान से मारने की नीयत से वार कर दिया। हमले में आहत के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसका उपचार कराया गया।
घटना की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली कवर्धा में अपराध क्रमांक 325/2026 के तहत धारा 296, 115(2) एवं 351(3) बीएनएस में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान प्रार्थी, आहत और गवाहों के बयान तथा चिकित्सकीय रिपोर्ट को जांच में शामिल किया गया। चोट की गंभीरता और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में हत्या के प्रयास से संबंधित धारा 109 बीएनएस भी जोड़ी गई।
पुलिस ने आरोपी की तलाश करते हुए उसे 27 अगस्त को ग्राम धुक्सा से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल टंगिया बरामद कर जब्त कर लिया।
आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी गई। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। मामले में पुलिस की विवेचना अभी जारी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भोरमदेव शक्कर कारखाना से 10 लाख की चोरी का पर्दाफाश: सरकारी संपत्ति चुराकर कबाड़ियों को बेचा, दो गिरफ्तार, कबाड़ी आतंक का खुलासा

Bhuvan Patel

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को हटाने ग्रामीणों ने किया शिकायत , लगाया आरोप 

Bhuvan Patel

भारतीय स्टेट बैंक के 70वें स्थापना वर्ष पर रक्तदान शिविर आयोजित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!