BP NEWS CG
छत्तीसगढ़बलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

जल संचयन में देश का गौरव बढ़ाने वाली महिलाओं का कलेक्टर ने किया सम्मान”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
देशभर में जल संरक्षण को लेकर जारी प्रयासों के बीच बलौदाबाजार-भाटापारा जिले ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। जल संचयन जनभागीदारी राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल करने के उपलक्ष्य में कलेक्टर दीपक सोनी ने बुधवार को उन महिला स्व-सहायता समूहों को सम्मानित किया, जिन्होंने जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देते हुए जिले का सिर गर्व से ऊंचा किया है।
कलेक्टर ने समूह की महिलाओं को नई दिल्ली से प्राप्त प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ही जिले को राष्ट्रीय मंच तक ले जाने का सबसे बड़ा आधार बनी है। इसी कार्यक्रम में राज्य अलंकरण से सम्मानित अग्रणी कृषक वामन टिकरिहा को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में आयोजित भव्य राष्ट्रीय समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले को जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार 1.0 से सम्मानित किया। पूर्वी क्षेत्र अंतर्गत कैटेगरी–2 में द्वितीय स्थान हासिल कर जिले ने जल प्रबंधन और सामुदायिक भागीदारी का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है।

कलेक्टर दीपक सोनी ने मंच पर प्रशस्ति पत्र ग्रहण करते हुए कहा कि यह पुरस्कार जिले की सामूहिक मेहनत, ग्रामीण जागरूकता और महिलाओं की नेतृत्व क्षमता का परिणाम है। इसी दौरान पलारी विकासखंड के प्रसिद्ध कृषक वामन टिकरिहा को डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार से भी अलंकृत किया गया, जिसने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।
यह उपलब्धि न सिर्फ जिले के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि जल संरक्षण के राष्ट्रीय प्रयासों को भी नई ऊर्जा प्रदान करती है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भोरमदेव अभ्यारण्य में तितलियों का संगम — तीन दिवसीय “तितली सम्मेलन 2025” से संरक्षण और संवर्धन को नई उड़ान

Bhuvan Patel

पंडरिया में विधायक भावना बोहरा की पहल से शुरू हुई नि:शुल्क NEET कोचिंग, 60 से अधिक छात्रों ने लिया प्रवेश

Bhuvan Patel

हौसला बुलंद : चावल गबन करने वाले आधिकारी के पत्रों का जवाब देना नही समझते उचित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!