BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसिटी न्यूज़

जिला अस्पताल कबीरधाम में मॉडल आपदा प्रबंधन योजना की मजबूत शुरुआत, विभागीय समन्वय से बढ़ी तैयारियां

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 जिला अस्पताल कबीरधाम में मॉडल आपदा प्रबंधन योजना के सशक्त और व्यवहारिक क्रियान्वयन की दिशा में स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ के सहयोग से महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य एवं संभाग स्तर पर हुए हेल्थ सिस्टम इमरजेंसी प्रिपेयर्डनेस प्रशिक्षण के आधार पर कबीरधाम जिला उन 7 चयनित जिलों में शामिल है, जहाँ अस्पताल आपदा प्रबंधन समिति गठित की गई है।
योजना को धरातल पर उतारने के लिए यूनिसेफ द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ श्रीमती वंदना चौहान को तकनीकी मार्गदर्शन हेतु जिलों के भ्रमण पर भेजा गया है, जो अस्पतालों को हैंडहोल्डिंग और आवश्यक सहयोग प्रदान कर रही हैं। जिला अस्पताल कबीरधाम में संपूर्ण प्रक्रिया सिविल सर्जन डॉ. केशव कुमार ध्रुव के नेतृत्व में निरंतर संचालित की जा रही है।
इसी क्रम में जिला अस्पताल परिसर में एक बहु-विभागीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें फायर विभाग, विद्युत विभाग और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में अस्पताल की आपातकालीन तैयारी, अग्नि सुरक्षा प्रणाली, विद्युत सुरक्षा, भवन की संरचनात्मक मजबूती तथा आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी विभागों द्वारा सामूहिक प्रयासों को और बेहतर बनाने पर सहमति व्यक्त की गई, ताकि आपदा प्रबंधन प्रणाली और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बन सके।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.के. तुर्रे, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सलिल मिश्रा, आर.एम.ओ. डॉ. जितेंद्र वर्मा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्षित टुवानी सहित अस्पताल के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं यूनिसेफ स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गजेन्द्र सिंह ने भी तकनीकी रूप से महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
इस पहल से जिला अस्पताल कबीरधाम की आपदा प्रबंधन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे भविष्य में किसी भी आपदा या आपात स्थिति का प्रभावी, सुरक्षित और त्वरित ढंग से सामना किया जा सकेगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के लिए बड़ी खुशखबरी, कबीरधाम जिले के 8808 लाभार्थियों को मिलेगा अपने घर का सपना

Bhuvan Patel

विजय शर्मा ने हिंदू नववर्ष पर की महाआरती, भव्य झांकी और राम दरबार के दर्शन किए

Bhuvan Patel

लोकतंत्र के महापर्व में मतदान को लेकर मतदाताओं में देखा गया अभूतपूर्व उत्साह सुबह 08 बजे से लगने लगी लंबी लाईन महिला और पुरूष मतदाताओं में देखा गया मतदान को लेकर उत्साह

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!