BP NEWS CG
छत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसिटी न्यूज़

हर बालिका राष्ट्र की पूंजी:  बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का सशक्त संदेश, महिला व बाल अधिकारों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

शासन के निर्देश पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत “हर बालिका राष्ट्र की पूंजी” विषय पर जन-जागरूकता कार्यक्रम  के तहत शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मोहतरा में किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर दीपक सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार के मार्गदर्शन तथा शिक्षा विभाग के समन्वय से जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण विभाग की श्रीमती कौसिल्या सोनवानी ने महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाली विभिन्न प्रकार की हिंसा—शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, आर्थिक एवं लैंगिक हिंसा—के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने ऐसे मामलों में उपलब्ध कानूनी अधिकारों, संरक्षण अधिनियमों तथा त्वरित सहायता तंत्र पर भी प्रकाश डाला।

स्कूल की प्राचार्य की उपस्थिति में बालिकाओं द्वारा भाषण, रंगोली एवं कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण केन्द्र द्वारा प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई—

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,

महिला हेल्पलाइन 181,

सखी वन स्टॉप सेंटर,

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना,

पालना योजना,

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,

दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961,

बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006,

घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005

इस पहल का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना, शिक्षा से जोड़ना, सुरक्षा-जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए उपलब्ध सरकारी संसाधनों तक पहुँच सुनिश्चित करना है। साथ ही, बाल संरक्षण कानूनों की जानकारी देकर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना भी इस अभियान की प्रमुख उपयोगिता है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान

Bhuvan Patel

कवर्धा शहर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: 17 अप्रैल से अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर सख़्त कार्रवाई

Bhuvan Patel

ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की नई पहल : ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का होगा शुभारंभ

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!