BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

डीपीएस महाराजपुर में वार्षिक खेल महोत्सवः अनुशासन, ऊर्जा और उत्कृष्ट प्रदर्शन का संगम”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा में 27 से 29 नवंबर तक आयोजित त्रिदिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स डे 2025-26 का मुख्य समारोह 29 नवंबर को गरिमा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएफओ निखिल अग्रवाल थे। डायरेक्टर आशीष कुमार, अभिषेक अग्रवाल एवं प्रिंसिपल मैडम की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के पारंपरिक स्वागत और फ्लैग अनफ्लोरिंग से हुई। हेड बॉय द्वारा प्रज्वलित मशाल पूरे मैदान में घुमाई गई। मुख्य अतिथि ने खेल महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन किया तथा शांति व खेल-भावना का संदेश देने सफेद कबूतर उड़ाए गए। हेड बॉय ने सभी प्रतिभागियों को स्पोर्ट्स ओथ दिलाई।
चारों हाउस—शिवाजी, टैगोर, अशोक और रतन टाटा—का आकर्षक मार्च पास्ट कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें प्रथम स्थान टैगोर हाउस, द्वितीय अशोक हाउस और तृतीय शिवाजी हाउस ने प्राप्त किया। प्री-प्राइमरी बच्चों ने भी मनमोहक मार्च प्रस्तुत कर तालियाँ बटोरीं।
कक्षा 3–5 के विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य और कक्षा 6–8 ने एरोबिक डांस की ऊर्जावान प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों को अनुशासन, टीमवर्क और उत्कृष्टता का संदेश देते हुए प्रेरित किया।
प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रैबिट रेस, फ्रॉग रेस, रिंग रेस, आइसक्रीम रेस, 2-लेग्ड, 3-लेग्ड रेस, 200 मीटर और रिले रेस में प्रतिभा दिखाई। विजेताओं को मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
बेस्ट एथलीट
वेदिका योगी (6–8 गर्ल्स)
योगेश्वर मरकाम (6–8 बॉयज़)
पंकज (9–12 बॉयज़)
आरोही जायसवाल (9–12 गर्ल्स)
बेस्ट हाउस – शिवाजी हाउस (रेड)
रनर-अप – अशोक हाउस (ब्लू)
प्राचार्या ग्रेसिया ऐन फीग्रेड ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए खेलों को अनुशासन व आत्मविश्वास का आधार बताया। पुरुष शिक्षकों की स्प्रिंट रेस और महिला शिक्षिकाओं की आइसक्रीम बैलेंस रेस ने कार्यक्रम में रोचकता जोड़ी। मंच संचालन शुभम सर और भारत सर ने किया।
उत्साह, सौहार्द और अनुशासन से भरा यह त्रिदिवसीय स्पोर्ट्स महोत्सव विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए अविस्मरणीय बन गया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में सशक्त पहल — कबीरधाम में 401 हितग्राहियों को 43.92 लाख के सहायक उपकरण वितरित

Bhuvan Patel

खुद को पत्रकार ठेकेदार को लगाया लाखो का चुना , पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Bhuvan Patel

लंबे समय से फरार धोखाघड़ी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार , इंडिया टीवी संवाददाता बैंक 138000/- रूपये की धोखाघड़ी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!