BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

डांस प्रतियोगिता में खूनी विवाद – नाबालिग सहित 9 आरोपी गिरफ्तार, चाकू-लोहे के वार से एक गंभीर घायल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बलौदाबाजार। थाना कसडोल क्षेत्र के ग्राम देवरीकला में दशहरा एवं डांस प्रतियोगिता के दौरान देर रात दो गांवों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में एक युवक को चाकू और लोहे के चूड़ा से गंभीर चोटें आईं, जबकि छह अन्य लोगों को सामान्य चोटें आई हैं। कसडोल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 03 नाबालिग सहित कुल 09 आरोपियों को 28 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
ग्राम देवरीखुर्द निवासी मनीष कुमार सोनवानी (23 वर्ष) ने थाना कसडोल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 अक्टूबर की रात वह अपने भाई मुकेश सोनवानी और अन्य ग्रामीणों के साथ देवरीकला में आयोजित डांस प्रतियोगिता देखने गया था। रात लगभग 10:15 बजे आरोपी दिलेश्वर वैष्णव और उसके साथियों ने मंच के पास पहुंचकर अश्लील व जातिसूचक गाली-गलौज करते हुए उसके भाई पर चाकू से हमला कर दिया। इसी दौरान अन्य ग्रामीणों, जिनमें कन्हैया रात्रे भी शामिल था, के साथ भी मारपीट की गई।
थाना कसडोल में अपराध क्रमांक 618/2025 धारा 296, 115(2), 351(3), 109, 191(2), 191(3), 190 बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(व्ही)(क) के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में कसडोल पुलिस टीम ने घरपकड़ अभियान चलाते हुए आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। त्वरित कार्रवाई में 03 नाबालिग सहित कुल 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिनसे घटना में प्रयुक्त चाकू और लोहे का चूड़ा जब्त किया गया।
जांच में यह भी सामने आया कि ग्राम देवरीखुर्द और ग्राम देवरीकला के बीच पूर्व से ही आपसी विवाद एवं तनाव की स्थिति बनी हुई थी। घायल युवक का इलाज जारी है। सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
दिलेश्वर दास वैष्णव (21 वर्ष)
हरिशंकर कैवर्त (19 वर्ष)
डुगेश्वर वैष्णव (25 वर्ष)
हुमेंद्र पैकरा (21 वर्ष)
बालेश्वर वैष्णव (34 वर्ष)
धनेश्वर ध्रुव (18 वर्ष)
अपचारी बालक – 03 नफर

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पशु क्रूरता का विरोध किया तो शिक्षक ने किया पत्रकार पर हमला, FIR दर्ज, पत्रकारों में आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग

Bhuvan Patel

बजट में 12 लाख तक टैक्स में छूट और किसान क्रेडिट कार्ड की ऋण सीमा में बढ़ोत्तरी की घोषणा ऐतिहासिक, विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई गति : भावना बोहरा

Bhuvan Patel

सुरक्षा कानून कागज़ों में, मजदूर ज़मीन पर मर रहे! अनिमेष इस्पात हादसे में श्रम विभाग और उद्योग विभाग की कार्यशैली पर सवाल, फैक्ट्री अधिनियम के नियमों की खुली अनदेखी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!